UP: एटा में गरजे अखिलेश यादव, सपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, BJP पर चुन-चुनकर किया प्रहार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज एटा पहुंचे। इस दौरान अखिलेश ने सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा तो वहीं जनता से सपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने की अपील भी की।

एटा. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज एटा पहुंचे। इस दौरान अखिलेश ने सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा तो वहीं जनता से सपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने की अपील भी की।

एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चुनावी हुंकार भरी। अखिलेश यादव ने किसानो के कर्ज माफ, सरकार बनने पर सभी शिक्षामित्रो को सरकारी नौकरी और अग्निवीर की भर्ती को हटाकर पुरानी पेंशन वाली योजना का लाभ दिलाने की बात कही है। सपा अध्यक्ष ने कहा इस बार हम लोगों ने तय कर लिया है कि भाजपा वालों की बैंड बाजे से विदाई करेंगे। ये 14 में आए थे 24 में चले जाएंगे।

वहीं कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में न जाने के भाजपा के आरोपों पर अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी के लोग झूठ बोलते है। मुझे याद है जैसे ही मुझे जानकारी मिली उसी रात को 10 बजे मेने कॉल किया था। अखिलेश ने कहा भारतीय जनता पार्टी ये याद रखे जो इनके सम्मान में कैंसर इंस्टीट्यूट लखनऊ में बना है। वो समाजवादियों ने बनाई थी वहीं पर उनकी प्रतिमा भी लगी है।

Related Articles

Back to top button