UP : स्वास्थ्य मंत्री पर अखिलेश यादव का वार, बोले- दौरा नहीं बल्कि अस्पतालों के बजट का करें इंतजाम…

लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मोहनलालगंज के नगराम में पूर्व जिलाध्यक्ष व लोकतंत्र सेनानी रहे राम स्वरूप यादव की मूर्ति का अनावरण किया। कोरोना काल के दौरान राम स्वरूप यादव का निधन हुआ था। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को दौरा नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री को अस्पतालों की व्यवस्था नही ठीक उसके लिए बजट की व्यवस्था करनी चाहिए।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सपा मुखिया ने कहा कि अगर बजट केजीएमयू, लोहिया, सिविल, बलरामपुर जैसे राजधानी के अस्पतालों में नही होगा तो प्रदेश के दूसरे अस्पतालों का क्या हाल होगा। पहले मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को अस्पतालों को बजट देना चाहिए तब जाकर बेहतर इलाज मिलेगा लोगो को।

बिजली संकट पर सवाल उठाते अखिलेश यादव ने कहा भाजपा ने चुनाव में कहा कि किसानों को अगले 5 साल बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा पर अब कह रहे हैं कि हर एक उपभोक्ता भुगतान करे तभी आपूर्ति होगी। वहीं उन्होंने आगे कहा ये सरकार बताए कि सपा के समय में जो उत्पादन क्षमता बढ़ी थी, उसमें इस सरकार ने कोई बढ़ोत्तरी क्यों नहीं करी व जनता पर बिजली संकट क्यों थोपा।

Related Articles

Back to top button