
लखनऊ. सपा विधानमंडल दल की बैठक के बाद नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी और नेता विरोधी दल विधान परिषद अहमद हसन की मौजूदगी में प्रदर्शन जारी है। समाजवादी पार्टी के अधिकतर विधायक और एमएलसी प्रदर्शन में शामिल हैं। ये सभी सपा विधायक और एमएलसी सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

सपा विधानमंडल दल की बैठक के बाद सपा विधायक और एमएलसी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सपा विधायक और एमएलसी महंगाई और गृह राज्यमंत्री ट्रेनी की बर्खास्तगी फूलन देवी का अपमान, और शिक्षक भर्ती सहित तमाम मुद्दों को लेकर प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। बसपा के बागी विधायक भी प्रदर्शन कर रहे हैं।
#Lucknow
➡विधायकों,विधान परिषद सदस्यों का पहुंचना शुरू
➡सपा विधान मंडल दल कार्यालय में पहुंचना शुरू
➡नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी भी पहुंचे
➡सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पहुंचे।
➡महबूब अली,आलम बदी,राजपाल कश्यप पहुंचे। pic.twitter.com/00BlHsjd81— भारत समाचार (@bstvlive) December 15, 2021
बता दें, यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। शीतकालीन सत्र के विधान सभा की कार्यवाही के पहले दिन सदन के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर और देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत व 11 अन्य सैन्य अफसरों-कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित कर दी जाएगी। वहीं 16 दिसंबर को वर्तमान वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट, अगले वित्तीय वर्ष का अंतरिम बजट और 2022-23 के शुरुआती चार महीनों के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया जाएगा।