
डिजिटल डेस्क: उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के अंतर्गत पांचवें दिन सदन की कार्यवाही बुधवार यानी 7 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से शुरू हुई। इस सत्र में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के सदन की कार्यवाही के पहले दिन पेश किए गए अभिभाषण पर चर्चा किया गया। इससे पहले मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों ने अभिभाषण पर चर्चा किया था। जहाँ सत्ता पक्ष ने सरकार की तारीफ में तो विपक्षी सदस्यों ने उनके विरोध में चर्चा किया था। इस बीच कई बार सदन की कार्यवाही के दौरान खूब हंगामा भी बरपा।
आज बुधवार को सदन की कार्यवाही के शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी ने SBI की विधानसभा शाखा का उद्घाटन कर सत्र का शुभारम्भ किया। वहीँ, विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के नेताओं के आने का शिलशिला शुरू हो गया। इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता अतुल प्रधान वहां ई रिक्शा से पहुंचें।
बता दें, सत्र की कार्यवाही में सपा पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के साथ ही नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव व नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहें। इस दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर इन सभी ने चर्चा किया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही में अन्य विधाई कार्य जैसे प्रश्नकाल, याचिका विधायक नियम 151 सहित अन्य नियमों के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों ने सरकार से कई सवाल पूछे जाएंगे।
एक नजर पिछले दिनों हुई कार्यवाही पर
- 7 फरवरी – राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और धन्यवाद प्रस्ताव करते हुए अभिभाषण को पारित किया जाएगा।
- 8 फरवरी – राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर विभाग बार चर्चा होगी।
- 9 फरवरी – राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर चर्चा होगी।
- 10 फरवरी – बजट पर सामान्य चर्चा।
- 12 फरवरी – राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर सामान्य चर्चा होगी साथ उत्तर प्रदेश विभिन्न योग।विधायक 2024 विधानसभा द्वारा पारित होगा उसे पर चर्चा और अन्य विधाई कार्य होंगे।









