UP : संजय सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूपी में रोजगार मांगने पर युवाओं पर चलती है लाठियां, नए वर्ष में होगी नई राजनीति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं, हर राजनीतिक दल रैलियों में बयानबाजी, परियोजना के उद्घाटन और मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहा है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रभारी संजय सिंह को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था खराब है। कोरोना काल में लाशें गंगा में बहाई गईं।

AAP यूपी प्रभारी संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नए वर्ष में उत्तर प्रदेश में नई राजनीति होगी। आम आदमी पार्टी जनता के लिए संघर्ष कर रही है। यूपी में हम मुद्दा देकर राजनीति करना चाहते हैं।

मौजूदा सरकार पर हमलावर होते हुए संजय सिंह ने कहा कि यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद खराब है। कोरोना काल में लाशें गंगा में बहाई गईं। उत्तर प्रदेश में रोजगार मांगने पर युवाओं को लाठी मिलती हैं। AAP उत्तर प्रदेश में संघर्ष कर रही है। हमारी पार्टी जनता के लिए संघर्ष कर रही है। यूपी में हम मुद्दा देकर राजनीति करना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button