यूपी : अखिलेश यादव का बड़ा हमला, कहा- समाजवादी और अम्बेडकरवादी मिलकर 22 में बनाएंगे सरकार, BJP का होकर रहेगा सूपड़ा साफ़

यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के सभी राजनैतिक दल पूर्वांचल जीतने की होड़ में लगे हुए हैं। ऐसे में अखिलेश यादव जौनपुर दौरे पर है। उनका दौरा इस लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रथ के चारों तरफ भीड़ दिखाई दे रही। पीले,नीले और लाल झंडे दिखाई दे रहे हैं। ये उत्साह बता रहा कि 22 में बदलाव होकर रहेगा।

सपा सुप्रीमों ने आगे कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। कमाई आधी है महंगाई दोगुनी हो गई। नहीं चाहिए ऐसी डबल इंजन की सरकार। इस महंगाई और बेरोजगारी में कहां खुशहाली है। पुलिस के अत्याचार से लोग अपमानित हुए। पुलिस हिरासत में लोगों की मौत हो रही। सपा सरकार में हर किसी को सम्मान मिलेगा।

संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि ये जो आवाज जा रही है बनारस में लोग सुन रहे है कि बदलाव अब होकर रहेगा। आज के समय पर नव जवान मोबाइल रखता है दुनिया से जुड़ गया है। लेकिन जिस समय नव जवान वीडियो बना रहा था पुलिस ने पकड़ लिया इतना मारा की मौत हो गयी। सपा के लोग ही मदद करने के लिए सामने आए पुलिस को जेल भेजने का काम करवाया। पुलिस के अत्याचार से लोग अपमानित हुए और पुलिस हिरासत में लोगों की मौत हो रही।

उन्होंने कहा कि आप को भरोसा दिलाते है कि सपा सरकार बनी तो न्याय दिलाने और मदद करने का काम करेंगे। भाजपा के लोग सिर्फ लोगों का लड़वाने का काम करते है। दिल्ली वाली डबल इंजन सरकार जातीय जनगणना करें या नहीं लेकिन सपा सरकार बनने पर हम जातीय जनगणना कराएंगे और हिस्सेदारी देंगे। संविधान बचाना है सब साथ आ जाओ समाजवादियो अम्बेडकर वादियों मिल गए इनको हटा कर मानना है।

Related Articles

Back to top button