UP : केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा हमला, कहा- सपा ने राम मंदिर का विरोध किया, जनता सपा को सत्ता में नहीं आने देगी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का 5वां चरण सम्पूर्ण हो चूका है। 6वें चरण का प्रचार प्रसार आज शाम 6 बजे थम गया। यूपी चुनाव के मद्देनजर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज यूपी के बलिया में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने मिडिया से बातचीत करते हुए अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा सपा ने राम मंदिर का विरोध किया। जनता सपा को सत्ता में नहीं आने देगी। MSP से अनाज की खरीद दोगनी हुई। बीजेपी बिजली मुफ्त में देने जा रही है।

सपा पर हमलावर होते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा अखिलेश जवाब नही दे पा रहे राम-भक्तो को क्यों भूना। राम-लल्ला बनने का विरोध क्यों किया, भोले के दर्शन क्यो नही किया। जो बिंदी चूड़ी सिंदूर का अपनान करते हैं उस समाजवादी पार्टी को जनता कभी नही आने देगी। MSP से अनाज की खरीद दुगनी हुई,बिजली भी मुफ्त मे देने जा रहे। 10 मार्च को भाजपा की बम्पर जीत होगी।

Related Articles

Back to top button