
दिल्ली; देश की राजधानी पहुंचे यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी निकाय चुनाव में मिली जीत पर गदगद दिखे. उन्होंने कहा कि हमने जनहित के लिए काम किया है. 2024 में हम अपने कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे, और देश में फिर से मोदी सरकार बनेगी.उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच में रहते हैं. जबकि विपक्ष दल के कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय ही अपनी उपस्थिति दर्ज करते हैं.
दिल्ली
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 16, 2023
➡️यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का बयान
➡️जनहित के लिए हमने काम किए – भूपेंद्र चौधरी
➡️अपने कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे-चौधरी
➡️2024 में फिर से मोदी सरकार बनेगी- भूपेंद्र चौधरी
➡️बीजेपी कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच में हैं-चौधरी
➡️विपक्ष केवल चुनाव के… pic.twitter.com/TN7MuHjQCV
विपक्ष पर निशाना साधते हुए यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि ‘निगेटिव बातें करने वालों का पॉलिटिक्स में कोई स्थान नहीं’ है. यूपी में बीजेपी सभी 80 सीटें जीतेगी. उन्होंने कोरोनो वैक्सीनेशन को लेकर कहा कि 220 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके दिए जा चुके हैं. वहीं, पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में चुनाव लड़ने वाले बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर उन्होंने कहा कि जिन्होंने अनुशासन तोड़ा उन पर कार्रवाई होगी.








