UP Board Results Out: 10वीं में यश प्रताप और 12वीं में महक जायसवाल बनीं टॉपर, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

UP Board Results 2025: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। 10वीं में जालौन के यश प्रताप सिंह और 12वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल टॉपर बने। जानें कैसे करें अपना रिजल्ट चेक और देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट।

UP Board Results 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार हाईस्कूल (10वीं) में जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है, जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) में प्रयागराज की महक जायसवाल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।

10वीं के टॉपर्स की सूची

  • प्रथम स्थान: यश प्रताप सिंह (जालौन) – 97.83%
  • द्वितीय स्थान: अंशी (इटावा) – 97.67%
  • द्वितीय स्थान: अभिषेक यादव (बाराबंकी)
  • तृतीय स्थान: रितु गर्ग (मुरादाबाद)
  • तृतीय स्थान: अर्पित वर्मा (सीतापुर)
  • तृतीय स्थान: सिमरन गुप्ता (जालौन)

12वीं के टॉपर्स की सूची

  • प्रथम स्थान: महक जायसवाल (प्रयागराज)
  • द्वितीय स्थान (संयुक्त रूप से):
    • साक्षी (अमरोहा)
    • आदर्श यादव (सुल्तानपुर)
    • शिवानी सिंह (प्रयागराज)
    • अनुष्का सिंह (कौशांबी)
  • तृतीय स्थान: मोहिनी (इटावा)

परिणाम कैसे देखें?
विद्यार्थी अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं….
🔹 upmsp.edu.in
🔹 upresults.nic.in

रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट पर जाकर ‘Results’ सेक्शन में जाएं, कक्षा 10वीं या 12वीं का चयन करें, फिर अपना रोल नंबर और अन्य विवरण भरकर ‘सबमिट’ करें। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

पास प्रतिशत….

  • 10वीं में कुल 90.11% छात्र-छात्राएं पास हुए।
  • 12वीं में 81.15% परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की।

इस बार टॉपर्स को राज्य सरकार की ओर से नकद पुरस्कार, टैबलेट, मेडल और प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। जिलास्तर के टॉपर्स को भी सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button