यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना परिणाम 12वीं में सीतापुर के शुभम वर्मा ने किया टॉप

10वीं में 89.55 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास। 12वीं में 82.60 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हैं। 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का रिजल्ट जारी किया गया है। 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच परीक्षा कराई गई थी।

यूपी बोर्ड की बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। 10वीं में 89.55 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास। 12वीं में 82.60 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हैं। 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का रिजल्ट जारी किया गया है। 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच परीक्षा कराई गई थी। 12वीं में शुभम वर्मा ने टॉप किया है।

10वीं में सीतापुर की प्राची ने किया टॉप

इसबार फिर से लड़ृकियों ने बाजी मारी है। 12वीं में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया । जबकि 12वीं में बागपत के विष्णु चौधरी को दूसरा स्थान मिला। 10वीं में सीतापुर की प्राची निगम ने टॉप किया। फतेहपुर की दीपिका सोनकर को दूसरे स्थान पर रहीं।

परिणाम जारी होते ही यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो गई। छात्र अन्य माध्यमों जैसे एसएमएस के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 

Related Articles

Back to top button