
यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होने जा रही है. यूपी बोर्ड ने सकुशल परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है. प्रदेशभर के सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए कमांड कंट्रोल रूम बनाया गया है.
आपको बता दें कि 10वी और 12वीं में कुल 55 लाख 25 हजार 308 परिक्षार्थी पंजीकृत है. दसवीं में 29 लाख 99 हजार 507 परिक्षार्थी तो बारहवीं में 25 लाख 25 हजार 801 परिक्षार्थी पंजीकृत हैं. प्रदेशभर में इस बार कुल 8265 केंद्रों पर दसवीं और बारहवीं की परीक्षा होगी. 2 लाख 75 हजार से अधिक कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं.
प्रयागराज- 22 फरवरी से 9 मार्च तक यूपी बोर्ड की परीक्षा
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 20, 2024
➡22 फरवरी से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा
➡55 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा
➡प्रदेश में 8265 परीक्षा केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
➡2 लाख 75 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई
➡बोर्ड परीक्षा की… pic.twitter.com/b3MHG1wYHm
इस बार कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र क्यूआर कोड और क्रमांक युक्त होंगे. उत्तर पुस्तिकाओं की अदला बदली पर रोक के लिए क्यूआर कोड और क्रमांक युक्त कॉपी भी तैयार की गई है. प्रदेशभर के सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए कमांड कंट्रोल रूम बनाया गया है. जहां सभी जिलों के स्ट्रॉन्ग रूम की 24 घंटे निगरानी की जा रही है. परीक्षा से संबंधित सोशल मीडिया पर अफवाह पर रोकथाम के लिए सोशल मीडिया सेल बनाया गया है.
24 घंटे सोशल मीडिया सेल अफवाहों पर नजर रखेगी. भ्रामक सूचना और अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. 22 फरवरी से शुरू हो रही है दसवीं और बारहवीं की परीक्षा. पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 के बीच होगी. दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी.









