UP Board Paper Leak : पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर कल बलिया बंद, DM की कार्यशैली से पत्रकारों,व्यापारियों में नाराजगी

यूपी बोर्ड के 12वीं का अंग्रेजी पेपर लीक मामले को लेकर पत्रकारों ने कल बलिया बंद का आह्वान किया है। DM की कार्यशैली से पत्रकारों और व्यापारियों में नाराजगी है। बता दे कि संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा निर्दोष पत्रकारों की रिहाई की मांग कर रहा है जिसके चलते उसने कल बलिया बंद करने की घोषणा की है।

वहीं इस बंद को छात्र नेता,शिक्षक संघ,और सपा नेताओं का समर्थन मिला है। बता दे कि यूपी बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा 30  मार्च को 24 जिलों में निरस्त हो गई थी। क्योकि परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र, सॉल्व पेपर वायरल हो गया था और बाजार में 500 रुपए में बिक रहा था। जिसके बाद इस मामले को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तीन पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई थी।

आपको बता दे कि बलिया जिले में अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ था जिसके बाद बलिया समेत 24 जिले आगरा, मैनपुरी,मथुरा,अलीगढ़, गाजियाबाद, बदायूं, बागपत,उन्नाव शाहजहांपुर, सीतापुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया वाराणसी, कानपुर देहात, एटा,शामली में परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button