UP Board Paper Leak : 24 जिलों में रद्द हुआ अंग्रेजी का पेपर अब 13 अप्रैल को होगा, बोर्ड ने दी जानकारी…

यूपी बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा आज यानी (बुधवार) को 24 जिलों में निरस्त हो गई। बता दे कि यह परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से होनी थी लेकिन परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र, सॉल्व पेपर वायरल हो गया और बाजार में 500 रुपए में बिक रहा था। जिसके बाद परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। निरस्त हुआ अंग्रेजी का पेपर अब 13 अप्रैल को सुबह 8 बजे से होगा।

12वीं के अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद प्रदेश के 24 जिलों में रद्द कर दिया गया था। वहीं अब निरस्त हुआ पेपर दोबारा अगले माह में 13 अप्रैल समपन्न कराया जायेगा।

आपको बता दे कि बलिया जिले में अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ था जिसके बाद बलिया समेत 24 जिले आगरा, मैनपुरी,मथुरा,अलीगढ़, गाजियाबाद, बदायूं, बागपत,उन्नाव शाहजहांपुर, सीतापुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया वाराणसी, कानपुर देहात, एटा,शामली में परीक्षा को निरस्त कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button