UP Board Result 2023: हाई स्कूल की परीक्षा में सीतापुर की छात्रा प्रियांशी सोनी ने किया प्रदेश टॉप

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया. यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2023 का रिजल्ट आज घोषित हो गया है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. हाई स्कूल की परीक्षा में सीतापुर की छात्रा प्रियांशी सोनी ने प्रदेश स्तर पर टॉप किया.

प्रयागराज- यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया. यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2023 का रिजल्ट आज घोषित हो गया है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. हाई स्कूल की परीक्षा में सीतापुर की छात्रा प्रियांशी सोनी ने प्रदेश स्तर पर टॉप किया.

प्रियांशी को 98.33 प्रतिशत नंबर मिले हैं. वहीं, कानपुर के छात्र कुशाग्र पांडेय को 10वीं में 97.83 प्रतिशत व अयोध्या की छात्रा मिसखत नूर को भी 97.83 प्रतिशत अंक मिले हैं. यह दोनों छात्र संयुक्त रूप से प्रदेश में दूसरे स्थान प्राप्त किया है.

बता दें, 10वीं व 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच परीक्षा आयोजित हुई थी. प्रदेश के 8753 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई थी. परीक्षा के लिए 58 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था.

भारत समाचार पर यूपी बोर्ड के नतीजे देखने के लिए वेबसाइट www.bharatsamachartv.in पर क्लिक करें.

Related Articles

Back to top button