UP Board Result 2023: छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, कल आएगा यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2023 का रिजल्ट कल घोषित होगा। प्रदेश में 258 केंद्रों पर 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू हुआ था और यह 31 मार्च को पूरा हुआ था।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2023 का रिजल्ट कल घोषित होगा। प्रदेश में 258 केंद्रों पर 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू हुआ था और यह 31 मार्च को पूरा हुआ था। हाई स्कूल की लगभग 1.86 करोड़ और इंटरमीडिएट की 1.33 करोड़ कॉपियों को मिलाकर कुल 3.19 करोड़ कापियों का मूल्यांकन पूरा हुआ है।

आपको बतां दे कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2023 का रिजल्ट कल घोषित होगा। मूल्यांकन के लिए 143933 परीक्षक लगाए गए थे। सीसीटीवी और जिला व राज्य मुख्यालय से मॉनिटरिंग की गई थी। हाईस्कूल में 208953 और इंटरमीडिएट में 222618 को मिलाकर 431571 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी।

हाई स्कूल में 1316487 और इंटरमीडिएट में 2769258 को मिलाकर 5885745 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्रदेश भर में बनाए गए 8753 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा। 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित हुई थी परीक्षाएं।

Related Articles

Back to top button