UP Budget 2025: योगी सरकार का 9वां बजट पेश, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया बजट

वित्त मंत्री ने राज्य के समग्र विकास के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास, व्यापार को बढ़ावा देने, और निवेश आकर्षित करने के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में उभरते हुए बताया।

वित्त मंत्री ने इस वर्ष के बजट पर अपने उद्बोधन में महाकुम्भ-2025 का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल भारत, बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लिए एक विशेष अवसर है। उन्होंने कुम्भ को प्राचीन भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह एक दुर्लभ खगोलीय घटना भी है। वित्त मंत्री ने पुराणों में वर्णित कुम्भ योग का उल्लेख किया गाः

“मेष राशिगते जीवे मकरे चन्द्रभास्करौ।
अमावस्या तदा योगः कुम्भख्यस्तीर्थ नायके ।।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की बात की। विशेष रूप से कानून व्यवस्था, आर्थिक विकास, औद्योगिक विकास, और गरीब वर्गों की समृद्धि के लिए किए गए प्रयासों को सराहा। वित्त मंत्री ने राज्य सरकार के द्वारा 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तैयार की गई सेक्टरवार कार्य योजनाओं की भी जानकारी दी।

वित्त मंत्री ने राज्य के समग्र विकास के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास, व्यापार को बढ़ावा देने, और निवेश आकर्षित करने के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में उभरते हुए बताया।

वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट का आकार 08 लाख 08 हजार 736 करोड़ 06 लाख रुपये रखा गया है, जो कि वर्ष 2024-2025 के बजट से 9.8 प्रतिशत अधिक है। बजट में पूँजीगत व्यय का हिस्सा 20.5 प्रतिशत है, जिसमें अवसंरचना निर्माण, विस्तार और निवेश संबंधी व्यय शामिल हैं।

इस बजट में अवस्थापना विकास के लिए 22 प्रतिशत, शिक्षा के लिए 13 प्रतिशत, कृषि और सम्बद्ध सेवाओं के लिए 11 प्रतिशत, चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में 6 प्रतिशत, और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों के लिए 4 प्रतिशत का आवंटन किया गया है। वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी और शोध एवं विकास के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया है और विधान सभा को आधुनिक आईटी सिस्टम से लैस करने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है।

वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश की वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है और राज्य की राजकोषीय स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है। राज्य सरकार द्वारा किए गए सुधारों के परिणामस्वरूप निवेशकों का विश्वास बढ़ा है और प्रदेश में व्यापार करने के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण हुआ है।

Related Articles

Back to top button