
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज सदन में बजट पेश कर रहे हैं। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का कहना है कि 2024-25 योगी सरकार का बजट राज्य के लोगों के लिए समृद्धि लाएगा।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज बजट पेश करने से पहले लखनऊ में अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का कहना है कि 2024-25 योगी सरकार का बजट राज्य के लोगों के लिए समृद्धि लाएगा। यह विकास को गति देगा और 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ेगा। हर क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से उसका ख्याल रखा गया है।
बजट पेश करने से पहले आज मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार आम बजट 2024-25 से संबंधित विषयों पर आयोजित कैबिनेट बैठक की। जिसके बाद राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ लखनऊ में राज्य विधानसभा पहुंचे। जिसके बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्य वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राज्य का बजट पेश कर रहे हैं।









