UP Budget Session: UP विधानसभा का बजट सत्र आज से, हंगामे के आसार

UP Budget Session: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों से सदन को सुचारू रूप से संचालन में सहयोग करने की अपील की है।

UP Budget Session: आज यानी शुक्रवार को विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। शनिवार को भी सदन की कार्यवाही चलेगी। बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक संपन्न हो चुकी है। सत्र की शुरुआत में राज्यपाल सदन को संबोधित करेंगी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों से सदन को सुचारू रूप से संचालन में सहयोग करने की अपील की है।

बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार को 11 बजे से शुरू होगी। योगी सरकार पांच फरवरी को बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे। इसके बाद 6 व 7 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। हालांकि, आज सत्र के पहले दिन सपा सहित विपक्षी विधायक सदन में हंगामा कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button