
उत्तर प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट सरकार ने विधानसभा में पेश किया है। यूपी का बजट 7.36 लाख करोड़ का है। वित्तीय वर्ष 2024-2025 का बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ ने कहा कि आज पेश हुआ बजट हमारी सरकार का आठवा बजट था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर बजट किसी न किसी थीम पर आधारित था। पहला बजट किसानो को समर्पित था, ये बजट भी आज का , प्रभु श्रीराम को समर्पित करते हुए लोकमंगल को समर्पित किया है। उन्होने कहा कि बजट के शुरु मध्य और अंत मे श्रीराम है, श्रीराम लोकमंगल के पर्याय है,लोकमंगल को समर्पित यह दस्तावेज है। आस्था अंत्योदय और अर्थव्यवस्था को समर्पित यह बजट पिछली वर्ष की तुलना मे यह बजट अब तक सबसे बड़ा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के विजन को समर्पित है, यह बजट डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता को दिखता है। उन्होने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर मे जब पैसा खर्च होगा तो रोजगार के अवसर पैदा करेगा साथ ही अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा, आज उत्तरप्रदेश के बजट के दायरे को बढ़ाया गया, 2016,17 तुलना मे जीडीपी बढ़ी है। प्रति व्यक्ति की आय दोगुना करने मे हमको सफलता मिली, हमने कर चोरी रोकी, रेवेन्यू लीकेज को रोका, इसलिए हम सफल हुए आज उत्तरप्रदेश रेवेन्यु सरपलस स्टेट है।
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 5, 2024
➡सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रेसवार्ता
➡बजट के बाद सीएम योगी की प्रेसवार्ता
➡विधानसभा के तिलक हॉल में CM की पीसी
➡हमारी सरकार का ये 8वां बजट है- सीएम योगी
➡पहला बजट अन्न दाता किसानों को समर्पित था- CM
➡दूसरा बजट औद्योगिक विकास को समर्पित था- CM
➡तीसरा बजट मातृ… pic.twitter.com/5AsFCAi5ii
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का काम भरोसा सुशासन के लिए था, बजट मे राजकोषीय अनुशासन देखने को मिली है। बेरोजगारी दर आज 19.2%से उपर था, आज घटकर 2.4% के आसपास है। सीडी रेशियो आज 57% से ज्यादा है। गरीब कल्याण महिला सशक्तिकरण युवाओं के समृद्धि पर हमने लगातार फोकस किया। 24 हजार 863 करोड़, 57 लाख की नई परियोजनाओ को हम इस बजट के साथ जोड़ रहे है , मुख्यमंत्री उद्यमी विकास योजना हम शुरु करने जा रहे है, इसमे 5 लाख तक ब्याजमुक्त कर देने जा रहे है।









