
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में चेन स्नैचिंग कर भाग रहे बाइक सवार बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लग गयी, जिससे वह घायल हो गया। जबकि मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया। दोनों घायलों का उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
मौके पर पहुंचे एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपी से लूटी हुई चेन, बाइक व तमंचा बरामद हुआ है, मेरठ के इस शातिर बदमाश ने कुछ दिनों पहले बुजुर्ग महिला से कुंडल भी लूटे थे, साथ ही इस पर करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव तोफापुर निवासी युवक जयवीर सिंह बाइक सवार युवक चेन लूट की घटना को अंजाम दिया। चेन लूट की घटना स्व पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसओ सुनील मलिक पुलिस बल के साथ ईकौंदा रॉड पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गयी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बदमाश के पैर में गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।