
UP By-election 2024 Result: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों में से कौन सी सीट किस पार्टी के खाते में जाएगी इसका फैसला आज हो जाएगा. इसके लिए मतगणना आज (शनिवार) सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी हैं. इसके साथ ही मतगणना स्थल की त्रिस्तरीय सुरक्षा भी की गई है. वही सीसामऊ में सबसे कम 20 राउंड और करहल, फूलपुर, कुंदरकी और मझवां में सबसे अधिक 32 राउंड में मतगणना होगी. यूपी उपचुनाव के लिए कटेहरी (अंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) में वोटिंग हुई थी.
6 सीटों पर भाजपा, 3 सीटों पर सपा प्रत्याशी आगे
यूपी की सभी 9 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं. 6 सीटों पर भाजपा, 3 सीटों पर सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. इसमें करहल, सीसामऊ, कुंदरकी में सपा प्रत्याशी आगे हैं, जबकि मीरापुर सीट पर BJP-RLD प्रत्याशी आगे और कटेहरी, फूलपुर,मझवां, गाजियाबाद, खैर में BJP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.
ईवीएम मशीन से गिनती शुरू
इसी के साथ सभी 9 सीटों पर पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म हो गई हैं. अब सभी 9 सीटों पर ईवीएम मशीन से गिनती शुरू होगी..









