
UP By Election: एक तरफ उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर उपचुनाव हो रहा हैं। वही दूसरी तरफ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी हैं। इसी बीच बीजेपी प्रवक्ता मनिष शुक्ला ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया हैं।
हार का डर सता रहा है..
बीजेपी प्रवक्ता मनिष शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को हार का डर सता रहा है । समाजवादी पार्टी को अब मतदाताओं पर भरोसा नहीं रह गया है, इसलिए उपचुनाव वाले क्षेत्रों में बाहरी अराजक तत्वों का जमावड़ा सपा ने लगा रखा है।
बुर्का पहनी हुई महिलाओं के चेहरे का मिलान
साथ ही कही कि तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुर्का पहनी हुई महिलाओं के चेहरे का मिलान पहचान पत्र से नहीं की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की चुनाव आयोग व प्रशासन से अपील है कि पहचान पत्र का मिलान किए बिना मतदान न कराए और चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करवाये।
मीरापुर में 9 बजे तक 13.01% मतदान
बता दें कि यूपी उपचुनाव में 9 बजे तक 9.67% मतदान हुआ हैं। मीरापुर में 9 बजे तक 13.01%, कुंदरकी में 9 बजे तक 13.59%,गाजियाबाद में 9 बजे तक 5.36%, खैर में 9 बजे तक 9.03%, करहल में 9 बजे तक 9.67%, सीसामऊ में 9 बजे तक 5.73%, फूलपुर में 9 बजे तक 8.83%, कटेहरी में 9 बजे तक 11.48% और मझवां में 9 बजे तक 10.55% मतदान दर्ज किया गया हैं।









