उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहा रायबरेली में एक महिला को कथित तौर पर नौ दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने आरोपी पर 9 दिनों तक बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने जबरन घर से अपहरण कर लखनऊ में ले जाकर बंधक बनाकर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा है। 9 दिन बाद पीड़िता दबंग के चंगुल से छूट कर थाने पहुंची, जहां उसे पुलिस से भी न्याय की जगह दुत्कार मिली।
पीड़िता ने महिला सिपाही पर सुलह करने का दबाव बनाने व मारने पीटने का आरोप लगाया। युवती ने बताया कि वो अनाथ है। पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार न्याय न मिलने पर आत्महत्या की धमकी दी। पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नही किया है। पीड़िता हरचंदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है।