
लखनऊ- लखनऊ का एरा मेडिकल कॉलेज अक्सर विवादों से घिरा रहता है. एक बार फिर से मेडिकल कॉलेज से संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है.
एरा मेडिकल कॉलेज में छात्र की संदिग्ध मौत हो गई है. बता दें कि मृतक आर्यन सिंह BPT का छात्र था.कैंपस के छठे माले से संदिग्ध परिस्तिथियो में गिरकर मौत हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
मामले में कॉलेज कैंपस में पुलिस छात्रों से पूछताछ कर रही है. कैंपस में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहें है.आर्यन का रैगिंग को लेकर सीनियर से कोई विवाद तो नहीं था इसपर भी पुलिस जांच कर रही है. परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है.
पिछले दिनों आर्यन ने कॉलेज से संबंधित कुछ परिजनों से शेयर तो नहीं किया.आर्यन के रूम में भी सुसाइड नोट खोजा जा रहा था.फिलहाल अभी तक पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.









