UP: CM योगी ने अभ्यर्थियों को बांटा नियुक्ति पत्र, बोले- अब बिना रिश्वत और सिफारिश के नौकरी मिल रही…

बिना किसी सिफारिश के नौकरी मिल रही है. नौकरी के लिए रिश्वत नहीं देनी पड़ती है. निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से भर्ती हो रही है. इसी प्रदेश में पहले दंगे हुआ करते थे.

लखनऊ में 1036 अभ्यर्थियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम रखा गया.सीएम योगी ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा. लोक भवन में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण हुआ. इस कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौजूद रहे.

नियुक्ति पत्र देने के साथ सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिना किसी सिफारिश के नौकरी मिल रही है. नौकरी के लिए रिश्वत नहीं देनी पड़ती है. निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से भर्ती हो रही है. इसी प्रदेश में पहले दंगे हुआ करते थे.

उन्होंने आगे कहा कि न बेटी सुरक्षित थी न व्यापारी सुरक्षित था. आज खटाखट रुपए देने वाले लोग गायब हैं.जब मौसम आएगा तो फिर यह लोग नजर आएंगे. 2017 के पहले नौकरी में लूट की होड़ थी.

इस बात की होड़ लगती थी कि कौन कितना लूटेगा.हर नियुक्ति में न्यायालय का हस्तक्षेप हो जाता था.2017 के पहले नौकरी में लूट की होड़ थी. इस बात की होड़ लगती थी कि कौन कितना लूटेगा.हर नियुक्ति में न्यायालय का हस्तक्षेप हो जाता था.

Related Articles

Back to top button