UP : सीएम योगी बोले- दुनिया की सबसे सुंदर नगरी होगी अयोध्या, बन रहा भव्य राम मंदिर, जल्द जलमार्ग से जोड़ने की तैयारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने अयोध्या दौरे पर है। जहां सबसे पहले वो रामलला विराजमान का दर्शन किये और इसके बाद हनुमान गढ़ी में भी दर्शन पूजन किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा जिसकी भव्यता पूरी दुनिया देखेगी। दुनिया की सबसे सुंदर नगरी अयोध्या होगी। अयोध्या को जलमार्ग से जोड़ने की तैयारी है।

सीएम योगी ने कहा कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, लेकिन उससे पहले जब भी हम अयोध्या जाते थे तो हर जगह एक ही आवाज आती थी कि योगी जी मंदिर निर्माण करो। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सांप्रदायिकता का प्रतीक नहीं बल्कि देश की आस्था की बात है, हर कोई जानता है कि प्रभु श्रीराम का जन्म अयोध्या में ही हुआ था।

हमलावर होते हुये उन्होंने कहा कि लेकिन वो लोग रामभक्तों पर गोली चलवाते थे, अब आपको फैसला करना है कि आपको रामभक्तों की सेवा करने वाले चाहिए या राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले। आगे उन्होंने कहा कि अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने जा रहा है। भगवान राम ने सरयू की महिमा का गान किया। भगवान राम सरयू नदी में स्नान करते थे। अयोध्या को जलमार्ग से जोड़ने की तैयारी है।

Related Articles

Back to top button
Live TV