
आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निगरानी समिति के सदस्यों के साथ संवाद कर कोरोना प्रबंधन को लेकर बात की। इस दौरान सीएम ने कहा, यूपी में कोविड में बेहतरीन प्रबंधन हुआ। प्रदेश में 550 नए ऑक्सीजन प्लांट लगे। गौतमबुद्धनगर में 11 ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए है।
सीएम योगी ने कहा, देश में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। सभी लोगों से अपील,वैक्सीन जरूर लगवाएं। सीएम ने कहा, जिन्होने ने वैक्सीन नही ली, वो वैक्सीन जरूर लें। गांव गांव निगरानी समिति जांच कर रही है। प्रदेश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाई जा रही। तीसरी लहर से डरने की जरूरत नहीं। यूपी में 95 फीसदी लोगों को पहली डोज लगी। तीसरी लहर में सावधान,सतर्क रहने की जरूरत।
मुख्यमंत्री योगी बोले, पहले यूपी में वंशवाद की राजनीति थी। सीएम ने कहा, पहले वंशवादी अपने विकास में लगे थे। पहले यूपी में दंगे होते थे। आज यूपी में कानून व्यवस्था का राज है। बिना भेदभाव के सभी के लिए काम किया।