बर्थडे पॉलिटिक्स से बैलेट बॉक्स तक! प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर UP कांग्रेस का मिशन 2027 प्लान

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने कमर कसनी शुरू कर दी है। संगठन में मजबूती और प्रदेश में सत्ता की वापसी के लिए कांग्रेस ने आने वाले 3 महीने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है। वहीं प्रियंका गांधी के जन्मदिन (12 जनवरी) पर यूपी में कांग्रेस अपनी कार्ययोजना को लेकर सभी मंडलों में प्रेस वार्ता करेगी। साथ ही सभी मंडल मुख्यालयों में प्रियंका गांधी का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को समन्वय समिति की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम प्रदेश भर संविधान रैली करेगें और इस संविधान रैली के जरिए जनता की समस्या को उठाया जाएगा, वहीं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि प्रेस कान्फ्रेंस के बाद सभी मंडलों और जिलों में प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया जाएगा।

प्रदेश प्रभारी ने जानकारी दी कि 12 जनवरी को प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के सभी 18 मंडलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आगे की कार्ययोजना सार्वजनिक की जाएगी। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि प्रेस कान्फ्रेंस के बाद सभी मंडलों में प्रियंका गांधी का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। प्रदेश में जल्द ही  पंचायत चुनाव, एमएलसी चुनाव और उसके बाद विधानसभा चुनाव होने है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि संविधान संवाद रैलियों के जरिए जनता की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाने का काम किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button