
लखनऊ- यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का लोगों को बहुत ज्यादा इंतजार था. अब इस इंतजार की घंड़ियां समाप्त हो गई है. यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड किया गया है.बता दें कि अगस्त में हुई 5 दिवसीय परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ है. 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त को परीक्षा हुई थी . Uppbpb.gov.in इस वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम अपलोड किया गया है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस में 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अगस्त महीने में आयोजित लिखित परीक्षा की कट ऑफ लिस्ट उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बृहस्पतिवार को जारी कर दी। बोर्ड कट ऑफ लिस्ट में वरिष्ठता के आधार पर ढाई गुना अभ्यर्थियों (1,74,316) को चयनित करके दिसंबर के तीसरे सप्ताह में दस्तावेजों का परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
दस्तावेजों का परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षा में अर्ध (उत्तीर्ण) अभ्यर्थियों को जनवरी महीने के तीसरे सप्ताह में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इससे संबंधित सूचनाएं बोर्ड द्वारा जल्द जारी की जाएंगी। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थियों के अंकों का संपूर्ण विवरण भर्ती प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद प्रकाशित किया जाएगा।
बता दें कि बोर्ड ने बीते दिनों आन्सर की जारी करते हुए अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद कट ऑफ लिस्ट जारी की गई है। इसमें समान कट ऑफ अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
सिपाही भर्ती परीक्षा रिजल्ट के बाद कटऑफ जारी…
अनारक्षित श्रेणी में पुरुष अभ्यर्थी का कटऑफ 214 अंक
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे का कटऑफ 75
अनारक्षित वर्ग से भूतपूर्व सैनिकों के लिए कटऑफ 100
अनारक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 203
EWS पुरुष का कटऑफ 187, EWS महिला के लिए 180
OBC श्रेणी में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 198
OBC श्रेणी में महिला अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 189
OBC श्रेणी में भूतपूर्व सैनिकों के लिए कटऑफ 59 अंक
SC श्रेणी में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 178 अंक
SC श्रेणी में महिला अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 169 अंक
ST श्रेणी में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 146 अंक
ST श्रेणी में महिला अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 136 अंक









