UP : राजधानी में सुरक्षित नहीं है बेटियां, 1 सप्ताह के भीतर रेप की दूसरी वारदात, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल…

जहां सूबे के मुखिया प्रदेश को अपराध मुक्ति करने की बात कर रहे है, तो वही अपराधी दिन प्रतिदिन अपराध को अंजाम दे रहे है। मामला प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है। 1 सप्ताह भी नहीं हुआ की रेप की दूसरी घटना सामने आयी है। 16 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप रेप की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले गोमतीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

गोमती नगर थाने क्षेत्र में लोहिया पार्क में नाबालिग किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शहर के पाश इलाका गोमती नगर में अब अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। पुलिस है की अपराध रोकने में साबित शामिल हो रही है। प्रदेश के मुखिया की अपराध मुक्ति नीति को पुलिस लगा रही पलीता।

वहीं इस मामले पुलिस उपायुक्त प्राची सिंह ने मिडिया को बयान देते हुए बताया कि लोहिया पार्क में एक युवक ने नाबालिक के साथ दुष्कर्मं किया है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। एक अभियुक्त है इसमें। पिता का कहना है बेटी लोहिया पार्क गई थी वहा पर आरोपी युवक ने रेप किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगाई गई है जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।

एक हफ्ते के भीतर रेप की दुरी वारदात

बता दें कि बीते रविवार को राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े छात्रा के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। ऑटो ड्राइवर और साथी ने छात्रा के साथ रेप कर हुसड़िया चौराहे पर फेंक फरार हो गये। प्रशासन के नाक के नीचे घटित हुई इस घटना ने पूरी कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बहरहाल, डीसीपी ने एक्शन लिया और निलंबन की कार्रवाई के साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किया।

Related Articles

Back to top button