UP: युवक का संदिध अवस्था मे मिला शव, परिजनों ने गला रेतकर हत्या की जताई आशंका…

उन्नाव से कन्नौज अपनी ससुराल आये युबक का संदिध अवस्था मे मिला शव परिजनों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की जताई असंका । मृतक शुक्रवार सुबह अपने रिश्तेदार के साथ मंडी मक्का बेचने आया था। उसके बाद वह लापता हो गया। आज उज़के शव एक खेत मे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

उन्नाव के बाघा गांव के 30 वर्षीय जगपाल की शादी कन्नौज ले गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के बहादुरापुर में हुई थी। तीन दिन पहले वह पत्नी के साथ ससुराल आया था। शुक्रवार सुबह उसका चचेरा साला मक्का बेचने के लिये मंडी जाने लगा तो जगपाल को भी साथ ले लिया। मंडी में ही जगपाल के पास कोई फोन आया और वह साले को थोड़ी देर बाद वापस आने की बात कहकर चला गया।

काफी देर वह नही लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। उन्नाव स्थित उसके घर पर भी जानकारी की गई, लेकिन कहीं पता न चला। आज उज़के शव गुरसहायगंज के ही कटख्य्या गांव के पास एक खेत मे पड़ा मिला। धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गयी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने अनसुलझी गुत्थी की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button