UP Diwas: इस बार का यूपी दिवस है खास, सीएम योगी करेंगे कार्यक्रम की शुरुआत, जाने कैसा होगा आय़ोजन

यूपी दिवस समारोह के अवसर पर खेल की उपलब्धियों के लिए उत्तर प्रदेश की प्रतिभाओं का लक्ष्मण-लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कॉमनवेल्थ पुरस्कार विजेताओं का भी सम्मान होगा। 16 लोगों को विवेकानंद यूथ अवार्ड दिए जाएंगे।

यूपी दिवस के मौक पर आज से 3 दिवसीय कार्यक्रम शुरू होगा। अवध शिल्पग्राम में सूफ़ी गायक कैलाश खेर की आवाज़ के साथ निरहुआ के गीत भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। भक्ति गायक कन्हैया मित्तल भी मौजूद रहेंगे। यूपी दिवस समारोह के अवसर पर प्रतिभाओं का सम्मान होगा। खेल की उपलब्धियों के लिए उत्तर प्रदेश की प्रतिभाओं का लक्ष्मण-लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में कॉमनवेल्थ पुरस्कार विजेताओं का भी सम्मान होगा। 16 लोगों को विवेकानंद यूथ अवार्ड दिए जाएंगे।

अवध शिल्पग्राम में यूपी दिवस पर आज भव्य कार्यक्रम का आय़ोजन हो रहा है। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित अवध शिल्पग्राम में तीन दिवसीय यूपी दिवस कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर यूपी का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाओं का सम्मान होगा। इस कार्यक्रम में कई अहम करार भी किए जाएंगे। एकीकृत डैशबोर्ड एवं पोर्टल का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ODOP की 6 योजनाओं के डिजिटाइजेशन का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर नोटरी प्रबंधन प्रणाली की वेबसाइट की भी लॉन्चिंग होगी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी निवासियों को यूपी दिवस की बधाई दी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “साकार करती क्रांतिधरा उ.प्र. के सभी निवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई! आइए, आदरणीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अपने प्रदेश को ‘आत्मनिर्भर प्रदेश’ बनाने हेतु संकल्पित हों।

राष्ट्रपती द्रोपती मुर्मू ने ट्वीट करते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सर्वाधिक जनसंख्या वाला यह राज्य संस्कृति, साहित्य, कला, राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के आदर्श प्रस्तुत करता रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करती हूं।”

Related Articles

Back to top button