UP Election 2022: AAP नेता संजय सिंह का विपक्ष पर निशाना, बोले- यूपी में आम जनता महंगाई,भ्रष्टाचार से दुखी…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव धीरे-धीर अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है। इसी के साथ सभी राजनीतिक पार्टी के नेता जोर-शोर के साथ अपने पार्टी के प्रचार में लगे है। इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बस्ती जनपद के रूधौली विधानसभा क्षेत्र में AAP प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की।

जनसभा को संबोधित करते हुए, संजय सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के सभी झूठे मुद्दे को जनता फेल कर देगी। इस बार जनता शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क जैसी बुनियादी मुद्दों पर वोट करेगी, क्योंकि बुलडोजर, शमशान और नफरत के नाम पर आपने जिनको वोट दिया उन्होंने कोरोना काल में गांव गांव में शमशान बनाने का ही काम किया। ऐसी मनहूस पार्टी को इसबार जनता हराने का काम करेगी। इनके पार्टी के विधायक कहते हैं कि जो बीजेपी को वोट नहीं देगा वो जयचंद की औलाद होगा। इनके पार्टी के विधायक जनता को गाली देने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों का जनता हिसाब करेगी।

AAP सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, यूपी में आम जनता महंगाई,भ्रष्टाचार से दुखी है। पूर्वांचल में झाड़ू से भूत उतारने का प्रचलन है। ये जनसैलाब बता रहा जीत तय है। उन्होने कहा, हमारी पार्टी के प्रत्याशियों को हर वर्ग सम्प्रदाय का वोट मिल रहा है। भगवामय और लालमय वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकासमय होना चाहिए क्योंकि हिंदुस्तान सभी रंगों, जाति और सम्प्रदायों से मिलकर बना है। विविधता में एकता ही हमारी विशेषता है। अपने प्रत्याशी के समर्थन में उन्होंने कहा कि हमने रुधौली से युवा को टिकट दिया है जिनके पूर्वजों ने कई सालों तक रुधौली की जनता की सेवा की है। बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जा रही है और प्रदेश हंग असेम्बली की ओर अग्रसर है। जिस भी पार्टी को हमारी मदद की जरूरत होगी उसे हम अपनी पार्टी के मेनिफेस्टो की शर्तों पर मंजूरी के बाद ही समर्थन देंगे।

Related Articles

Back to top button