UP Election 2022 : अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, तंज कसते हुए दे दिया पार्टी का नाम बदलने का सुझाव!

अखिलेश यादव ने भाजपा को झूठी पार्टी कहते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आरोपों और झूठ की राजनीति कर रही है। भाजपा ने 5 साल की सरकार में कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को पार्टी का नाम भाझपा कर लेना चाहिए क्योंकि इसका जितना बड़ा नेता है वह उतना बड़ा झूठ बोलता है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को सहारनपुर में प्रेसवार्ता के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन को भी सम्बोधित किया। सपा अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा से लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा बताते हुए कहा कि भाजपा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर द्वारा संविधान प्रदत्त हक और सम्मान छीन रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी-गठबंधन का साथ दे और इसके प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताएं।

अखिलेश यादव ने भाजपा को झूठी पार्टी कहते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आरोपों और झूठ की राजनीति कर रही है। भाजपा ने 5 साल की सरकार में कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को पार्टी का नाम भाझपा कर लेना चाहिए क्योंकि इसका जितना बड़ा नेता है वह उतना बड़ा झूठ बोलता है। उन्होंने आगे निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का काम झगड़ा लगाना, झांसा देना और झूठ बोलना है।

सपा प्रमुख ने अपने सम्बोधन के दौरान कहा कि लोग परिवर्तन चाहते हैं। किसान, नौजवान, व्यापारी और महिलाएं इस बार भाजपा का सफाया करेंगी। हर वर्ग से बदलाव कि उम्मीद रखने वाले अखिलेश ने फिर कहा कि बदलाव के लिए लोग समाजवादी पार्टी की ओर देख रहे है और इस बार प्रदेश से भाजपा का सफाया होना तय है।

सपा प्रमुख ने किसानों की समस्याओं और प्रदेश में बेरोजगारी पर बोलते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री होगी। किसानों के लिए उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सपा सरकार बनने पर किसानों को पूरी तरह से मुफ्त सिंचाई मिलेगी। अखिलेश यहीं नहीं रुके। उन्होंने वादों की झड़ी लगाते हुए कहा कि सपा की सरकार बनने पर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल किया जायेगा।

वहीं गन्ना किसानों की बात करते हुए कहा सपा अध्यक्ष ने एक अतिरिक्त फंड बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने का बकाया 15 दिन के भीतर भुगतान के लिए किसान कार्पस फंड बनाएंगे और हर फसल के लिए MSP सुनिश्चित की जायेगी। किसानों को अपनी फसल किफायती दर में बेचने में सहूलियत हो इसके लिए मंडियों को व्यवस्थित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Live TV