UP Election 2022 : ‘चाचा-भतीजे’ में गठबंधन फाइनल, इतनी सीटों पर बनी बात? शिवपाल सहित उनके बेटे भी लड़ेंगे चुनाव…

बुधवार को समाजवादी पार्टी की उसके सहयोगी दलों के साथ बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में की। बैठक में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव भी मौजूद रहें जिसमे पार्टी के सपा से गठबंधन पर तमाम शर्तों को लेकर चर्चा हुई।

यूपी विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद सभी राजनैतिक पार्टियों ने सीट बंटवारे और प्रत्याशियों के चयन को लेकर कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में अखिलेश यादव की पार्टी सपा और शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बीच टिकट बंटवारे को लेकर स्थिति साफ हो चुकी है। प्रसपा-सपा गठबंधन में 6 सीटों पर बात तय हुई है। शिवपाल के खाते में जसवंतनगर,गुन्नौर और सिरसागंज सीट आई है। इसके साथ ही बरेली और आजमगढ़ से शिवपाल यादव की पार्टी को 1-1 सीटें मिलेंगी।

बुधवार को समाजवादी पार्टी की उसके सहयोगी दलों के साथ बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में की। बैठक में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव भी मौजूद रहें जिसमे पार्टी के सपा से गठबंधन पर तमाम शर्तों को लेकर चर्चा हुई साथ ही शिवपाल और आदित्य दोनों के चुनाव लड़ने को लेकर बने संशय को भी दूर कर दिया गया।

Koo App
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में शामिल सभी सहयोगी दलों के साथ आगामी आम विधानसभा की चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई। प्रदेश के करोड़ो आमजन की यह आकांक्षा है कि उत्तर प्रदेश में श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में सपा गठबंधन की सरकार बनें। Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) 12 Jan 2022

सपा के सहयोगी दलों के साथ बैठक खत्म होने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने 2022 में यूपी में अखिलेश के नेतृत्व की समाजवादी गठबंधन सरकार बनने का दावा किया। इस सम्बन्ध में उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, ”समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में शामिल सभी सहयोगी दलों के साथ आगामी आम विधानसभा की चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई। प्रदेश के करोड़ो लोगों की यह आकांक्षा है कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा गठबंधन की सरकार बनें।”

Related Articles

Back to top button