UP Election 2022: अमेठी पहुंची कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा, प्रमोद तिवारी ने BJP सरकार पर बोला हमला

अमेठी. यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा हर जिले और विधानसभाओं में जाकर प्रियंका गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा यात्रा रवाना करने से पहले यूपी की जनता के सामने 7 प्रतिज्ञाओं की घोषणा की थी। प्रियंका का यही संदेश लेकर प्रतिज्ञा यात्रा जिला अमेठी पहुंची है। जिसका नेतृत्व प्रमोद तिवारी कर रहे हैं।

अमेठी जिले में कल से ही प्रतिज्ञा यात्रा जगह जगह पर पहुंच रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा इन्हौना कस्बा पहुंची। जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिज्ञा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता प्रमोद तिवारी ने सूबे की सरकार पर हमला बोला है। प्रमोद तिवारी ने मंच से ही लोगों को संबोधित करते समय बड़ा बयान दिया है।

प्रमोद तिवारी ने कहा की पिछले 70 सालों से हमारे देश के पुरखों ने जो बनाया था मोदी जी आज उसको बेच रहे हैं। एयर इंडिया, बंदरगाह रेल और सभी हाई लेवल के कारखाने को बेचते जा रहे हैं। आम आदमी की रोटी भी महंगी कर दी है मोदी ने डीजल पेट्रोल भी महंगा कर दिया है मोदी ने बीजेपी सरकार से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है। जब हमारे देश को अंग्रेज लूट रहे थे तब यही कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजों से देश को बचाया था और मुल्क को आजाद कराया था। आगे बोलते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा जब तक हमारे देश के मंदिर की घंटियां और मस्जिद के अजान की धून एक नहीं होगी तब तक हम लोग व हमारा हिंदुस्तान मजबूत नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button