UP Election 2022 : महिला वोटर्स को लुभाने की लगी होड़! सपा के वचन पत्र में महिला आरक्षण पर बड़ी घोषणा…

सपा की पिछली सरकार में महिला सशक्तिकरण के लिए अखिलेश यादव ने कई परियोजनाओं की शुरुआत की थी जो आज भी क्रियान्वित है। 1090 महिला हेल्पलाइन की शुरुआत भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम था।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को संकल्प-पत्र जारी करने के बाद समाजवादी पार्टी ने भी अपना मेनिफेस्टो जारी किया। यूपी चुनाव के लिए जारी समाजवादी घोषणा पत्र को ‘सत्य वचन और अटूट वादा’ घोषणा पत्र नाम दिया गया है। अखिलेश यादव ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि ‘वचन पत्र’ और ‘बाइस के 22 संकल्प’ जारी किये जा रहे हैं और समाजवादी सरकार बनने पर इसमें किये गए वायदों को पूरा करने के लिए सरकार काम करेगी।

सपा के घोषणा पत्र में एक तरफ किसान और नौजवानों को लेकर कई बड़े वायदें किये गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ महिला वोटर्स को भी रिझाने की पुरजोर कोशिश की गई है। मंगलवार को समाजवादी वचन पत्र जारी करते हुए सपा अध्यक्ष ने महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा की। महिला आरक्षण पर सपा के वचन पत्र में यह घोषणा की गई है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की दिया जायेगा।

बता दें कि सपा की पिछली सरकार में महिला सशक्तिकरण के लिए अखिलेश यादव ने कई परियोजनाओं की शुरुआत की थी जो आज भी क्रियान्वित है। 1090 महिला हेल्पलाइन की शुरुआत भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम था। यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साल 2012 में महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने के लिए वास्तविक समय पर कार्रवाई करने के साथ-साथ महिलाओं के सामने आने वाली सामाजिक समस्याओं का समाधान खोजने के लिए 1090 महिला हेल्पलाइन की शुरुआत की थी।

हालांकि महिलाओं के लिए यूपी विधानसभा चुनाव बहुत रोचक बनता जा रहा है। एक तरफ कांग्रेस ने भी लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा बुलंद किया है तो वहीं दूसरी तरफ अखिलेश का सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा, महिला वोटर्स को लुभाने में कितना कारगर साबित होती है यह देखने वाली बात होगी।

Related Articles

Back to top button