UP Election 2022 : दूसरे चरण का थमा चुनावी रण बढे हुए वोटिंग प्रतिशत के क्या है मायने? किसे होने वाला है मुनाफा?

मतदान प्रतिशत का बढ़ना एक समझने वाले बात होगी। इसके अपने अलग मायने होंगे। बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत लोगों में व्याप्त पिछले 5 साल के असंतोष का परिणाम है या कुछ और यह तो 10 मार्च को ही पता चल सकेगा।

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान खत्म हो चूका है। सोमवार को प्रदेश के 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों के लिए चुनावी हलचल खत्म हो चुकी है। पहले चरण की तुलना में चुनाव वाले 9 जिलों में इस चरण में बंपर मतदान हुआ है। दूसरे चरण में सहारनपुर जिले में सर्वाधिक वोट पड़े। अब तक की जानकारी के मुताबिक सहारनपुर जिले में सबसे अधिक वोटिंग हुई है।

अमरोहा, बदायूं, बरेली, बिजनौर मुरादाबाद, रामपुर और सहारनपुर जिलों में मतदान खत्म होने के साथ ही इन 9 जिलों के 586 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो चुकी है। शाम 5 बजे तक के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के अमरोहा जनपद में 66.15%, संभल में 56.88% बदायूं में 55.91%, बरेली में 57.96%, बिजनौर में 61.40%, मुरादाबाद में 64.70%, रामपुर में 60.10% जबकि सहारनपुर में सर्वाधिक 67% मतदान हुआ।

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण की तुलना में दूसरे चरण में बंपर वोटिंग हुई है। इस चरण में कई दिगग्जों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। मतदान प्रतिशत का बढ़ना एक समझने वाले बात होगी। इसके अपने अलग मायने होंगे। बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत लोगों में व्याप्त पिछले 5 साल के असंतोष का परिणाम है या कुछ और यह तो 10 मार्च को ही पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button