UP Election 4th Phase Voting: यूपी के चौथे चरण की वोटिंग शुरू, ब्रजेश पाठक,राजेश्वर सिंह,समेत कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर…

लखनऊ. यूपी चुनाव के चौथे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। चौथे चरण की 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण के 9 जिलों की 59 सीटों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। जिसमें पीलीभीत,लखीमपुर खीरी,सीतापुर,हरदोई,लखनऊ, उन्नाव,रायबरेली,फतेहपुर और बांदा जिले में मतदान हो रहा है। चौथे चरण में 624 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

इन दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी

यूपी विधानसभा के चौथे चरण में योगी सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ कैंट सीट पर और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन लखनऊ पूर्व सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर सपा के अनुराग भदौरिया टक्कर दे रहे हैं।

लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से राजेश्वर सिंह भाजपा के उम्मीदवार हैं। यहां सपा के अभिषेक मिश्रा कड़ी टक्कर दे रहे हैं। चौथे चरण के दिग्गज प्रत्याशियों में रायबरेली सदर सीट से अदिति सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, सपा से भाजपा में आये नितिन अग्रवाल हरदोई सीट से चुनाव मैदान में हैं।

बता दें, यूपी चुनाव के चौथे चरण के लिए 9 जिलों में मतदान हो रहा है। जिसमें पीलीभीत,लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव,रायबरेली, फतेहपुर और बांदा जिले में आज मतदान हो रहा है। चौथे चरण के 624 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। चौथे चरण में 2 करोड़ 12 लाख 90 हजार 564 मतदाता हैं, जिसमें 1 करोड़ 14 लाख 3 हजार 306 पुरुष मतदाता है, 98 लाख 86 हजार 286 महिला मतदाता हैं। वहीं 972 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

Related Articles

Back to top button