UP Election: अखिलेश ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, इस विधानसभा सीट से उतरेंगे मैदान में…

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी में लगातार पारा बढ़ता जा रहा। इसी कड़ी में यूपी की राजनीति से बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकले काफी समय से लग रही थी। लेकिन अब अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ेंगे। बता दें, अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे।\

इससे पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा था कि 2022 में सरकार बनने के बाद यूपी में यश भारती सम्मान फिर से शुरु करेंगे। उत्कृष्ठ काम करने वालों को दिया जाता था यह सम्मान। अखिलेश यादव ने पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाल करने का भी वादा किया। BJP ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद की थी।

अखिलेश ने कहा, सपा सरकार बनने पर बुजुर्गों को पेंशन देंगे। साथ ही, नगर भारती सम्मान शुरु करेंगे। कर्मचारियों की बात बीजेपी सरकार ने नहीं सुनी है। BJP सरकार ने शिक्षकों की फरियाद नहीं सुनी। कर्मचारियों का इलाज कैशलेस होगा।

Related Articles

Back to top button