UP Election : भारत समाचार से अखिलेश यादव, बोले- 22 का होगा ऐतिहासिक चुनाव, प्रचंड बहुमत से आएगी सपा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूपी चुनाव के बारे में भारत समाचार से बात करते हुए भाजपा पर जमकर बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर अभी से अंदर घबराहट है। उत्तर प्रदेश की जनता बीजेपी को हटाने जा रही है। भाजपा ने प्रदेश में कोई काम नहीं किया बस इन्होने केवल नाम बदलने का काम किया है। प्रदेश में भाजपा की अबतक की सबसे बुरी हार होगी इनके विधायक ही अपनी सरकार से नाखुश है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार आने पर पुरानी पेंशन को बहाल करेंगे। किसानों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। वहीँ उन्होंने आगे कहा कि यूपी को विकास के रास्ते पर ले जाना है। भगवान परशुराम पर बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान परशुराम का आशार्वाद हमारे साथ है। उनके आशीर्वाद से समाजवादी पार्टी की यूपी में प्रचंड जीत होगी। हमने कभी जाति विशेष के लिए कभी काम नहीं किया।

क्रिकेट प्रेम पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है। इसी लिए सबसे बेहतरीन स्टेडियम बनाने की इच्छा थी। जो सपा सरकार आते ही उसका निर्माण कराया और सरकार बनने पर और जगह भी ऐसे सबसे बेहतरीन स्टेडियम बनवाएंगे। यूपी में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर किया था। बच्चों को पढ़ाई के लिए लैपटॉप दिए थे। कुछ अधिकारी सरकार जाते ही रंग बदलते हैं।

Related Articles

Back to top button
Live TV