UP Election: अखिलेश यादव ने जारी की 6 प्रत्याशियों की लिस्ट, इस दिग्गज नेता को भी दिया टिकट…

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए 6 और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमें झांसी की चारों विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए है। बबीना से यशपाल सिंह यादव सपा प्रत्याशी, गरौठा से दीपनारायण सिंह सपा प्रत्याशी, मऊरानीपुर से तिलक अहिरवार सपा प्रत्याशी, झांसी से सीताराम कुशवाहा सपा प्रत्याशी, कन्नौज से अनिल दोहरे सपा प्रत्याशी, तिर्वा से अनिल पाल सपा प्रत्याशी घोषित किया गया है।

वही, सपा ने पहले चरण के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है इस लिस्ट में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पार्टी मुखिया अखिलेश यादव सहित सपा के सभी बड़े नेताओं के नाम इस लिस्ट में शामिल है।

आपको बता दे कि चुनाव आयोग ने 31 जनवरी 2022 तक शारीरिक रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध लगाया है। पॉलिटिकल पार्टियाँ केवल ऑनलाइन माध्यम से ही लोगो को सम्बोधित कर सकते है। ऐसे में सपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी करके यूपी चुनाव में प्रचार को गति देने का काम कर दिया है।

यूपी चुनाव में मश्हूर अभिनेत्री राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी अखिलेश यादव के लिए वोट मांगती नजर आएंगी। जया बच्चन के के अलावा पूर्व सांसद डिंपल यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति के अलावा फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है।

सपा के पहले चरण के स्टार प्रचारकों की सूची…

  1. मुलायम सिंह यादव
  2. अखिलेश यादव
  3. डिंपल यादव
  4. रामगोपाल यादव
  5. जया बच्चन
  6. किरनमय नंदा
  7. नरेश उत्तम पटेल
  8. रामगोविंद चौधरी
  9. रामजी लाल सुमन
  10. रमेश प्रजापति
  11. हरेंद्र मलिक
  12. स्वामी प्रसाद मौर्य
  13. राजपाल कश्यप
  14. जावेद अली खान
  15. राजीव राय
  16. रामआसरे विश्वकर्मा
  17. जगपाल दास गुर्जर
  18. सुधीर पंवार
  19. श्याम लाल पाल
  20. तेजेन्द्र सिंह ब्रिक
  21. मिठाईलाल भारती
  22. मो0 फहद
  23. प्रदीप तिवारी
  24. सिद्धार्थ सिंह
  25. किरनपाल कश्यप
  26. राहुल भारती
  27. सुधाकर कश्यप
  28. बच्ची सैनी
  29. हरिश्चन्द्र प्रजापति
  30. विनय पाल होंगे।

Related Articles

Back to top button