UP Election: Akhilesh Yadav बोले- SP-RLD गठबंधन से BJP परेशान है, हर बूथ पर यूथ भाजपा को हराएगा…

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासत तेज होती जा रही है। वही, विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पूरे दमखम से तैयारी में लगी है। इसी कड़ी में आज बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी और RLD की संयुक्त प्रेस वार्ता हुई। इस दौरान, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा, अखिलेश ने कहा- पूरे प्रदेश में बहन-बेटियां असुरक्षित हैं। बुलंदशहर की घटना चिंतित करने वाली है।

अखिलेश ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा, मुख्यमंत्री की भाषा ही बदल गई। पहले चरण में बदलाव की हवा से भाषा बदली। हर बूथ पर यूथ बीजेपी को हराएंगे। बुलंदशहर की घटना हाथरस घटना याद दिलाती है। बुलंदशहर में जघन्य घटना हुई। दोषियों को जल्द जल्द सजा मिले। प्रदेश में अपराध चरम पर है। इस सरकार ने डायल 100 को बर्बाद कर दिया गया।

सपा सुप्रीमों ने पूछा, ‘अगर ये बजट अमृत है तो पिछले क्या जहर थे। केंद्र का बजट लोगों की समझ से परे है। सरकार की गलत नीतियों से लोग परेशान है। किसानों,लोगों की आमदनी आधी हो गई है। ये चुनाव किसानों के मान सम्मान का चुनाव है।

अखिलेश बोले, सरकार बनने पर कानून व्यवस्था बेहतर करेंगे। बहन-बेटियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे। गठबंधन सरकार बनने पर रोजगार देंगे। इस बार सपा-RLD की ऐतिहासिक जीत होगी। 300 यूनिट घरेलू बिजली बिल माफ होगी। पुरानी पेंशन की बहाली होगी।

किसानों के लिए सिंचाई मुफ्त करेंगे। छात्रों को लैपटॉप देने का काम करेंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे समाजवादियों का विजन है। इस बार बुल-बुल्डोजर का पता नहीं लगेगा। हम किसानों के लिए संघर्ष करने वाले लोग है। सपा-RLD के गठबंधन से बीजेपी परेशान है।

Related Articles

Back to top button