
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आज सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने बदायूं में जनसभा की। इस दौरान अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, BJP वाले पेट्रोल 200 के पार कर सकते हैं। इन्हें मौका मिला तो 200 के पार कराएंगे पेट्रोल के दाम।
इनके नेता कहते हैं गर्मी निकाल देंगे। पहले चरण के बाद BJP नेता ठंडे पड़ गए। कितने किसान हैं जिनकी आय दोगुनी हुई है। कोविड में सरकार दवा तक नहीं दे पाई। बेड,ऑक्सीजन,सुविधाएं नहीं मिल पाई। सरकार चाहती तो बहुत जानें बच जातीं है।
पहले चरण में जनता ने फैसला सुना दिया है। 10 फरवरी को पता चल गया सपा सरकार आ रही है। जनता ने 10 मार्च का इंतजार नहीं किया। एक भी सीट कोई अन्य दल नहीं जीतेगा।
ये प्रदेश को आगे ले जाने का चुनाव है। लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। मंडी बनाकर सही कीमत दिलाने का काम करेंगे। कोरोना वाली एम्बुलेंस सपा की देन है।