UP Election: Akhilesh Yadav का CM Yogi पर तंज बोले, हार के डर से मुख्यमंत्री जी को रातभर नींद नहीं आती…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झांसी में जनसभा की इस दौरान उन्होने लोगो से पूछा, बुंदेलखंड को क्या मिला बताओ। बीजेपी ने किसी को कुछ नहीं दिया। BJP वाले रोज सपने दिखाते हैं। डबल इंजन सरकार ने बुंदेलखंड को निराश किया।

अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा, रातभर मुख्यमंत्री जी को नींद नहीं आती है। ये लोग चुनाव दूसरी दिशा में ले जाना चाहते हैं। ये चुनाव उत्तर प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। ये लोकतंत्र,संविधान को बचाने का चुनाव है। बीजेपी नेता झूठ बोलते हैं। किसान बताए किस फसल की कीमत मिली है। महंगाई बढ़ी और कमाई आधी हो गई।

अखिलेश बोले, झांसी में कितने लोगों को रोजगार मिला है। पता चला है कि स्मार्ट फोन नहीं चला पाते सीएम। बताओ बुंदेलखंड के लिए आया पैसा कहां है। कोरोना में लोगों की जान चली गई। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गया। महोबा में सबसे ज्यादा किसानों ने अपनी जान दी। किसानों की जमीन छीनने के लिए कानून लाए थे।

सपा मुखिया बोले, 1 साल बैठे रहे किसान, सुनवाई नहीं हुई। 700 किसानों की आंदोलन में मौत हो गई। बीजेपी वाले गर्मी निकालेंगे हम लोग भर्ती निकालेंगे। सरकारी नौकरी में खाली पदों को भरा जाएगा। बुंदेलखंड बहुत पीछे छूट गया है।

Related Articles

Back to top button
Live TV