UP Election: अखिलेश यादव आज बहराइच, अयोध्या में करेंगे चुनाव प्रचार, सपा प्रत्याशियों के समर्थन में मागेंगे वोट…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बहराइच,अयोध्या में चुनाव प्रचार करेंगे। अखिलेश आज अयोध्या में विजय रथ यात्रा भी निकालेंगे। बता दें, 11.30 बजे गोसाईगंज के लालगंज में जनसभा करेंगे। अखिलेश प्रत्याशी अभय सिंह के पक्ष में जनसभा करेंगे।

अखिलेश यादव 1.30 बजे अयोध्या धाम में रोड शो करेंगे। राम कथा पार्क-फैजाबाद शहर के गांधी पार्क तक रोड शो करेंगे। रोड शो प्रत्याशी पवन पांडे के समर्थन में होगा।

इससे पहले अखिलेश यादव ने बहराइच में जनसभा की। इस दौरान सपा अध्यक्ष बोले, पहले 2 चरणों में गठबंधन की शतक लगा था। आज शाम तक दूसरा शतक भी लगेगा। इस बार गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी।

अखिलेश यादव बोले, हर चरण में सपा गठबंधन को जनता बहुमत दे रही है। इस चुनाव में जनता चुनाव लड़ रही है। बीजेपी नेताओं के घरों,गाड़ियों से झंडे उतर गए हैं। महंगाई से जनता परेशान हो गई है। आमदनी आधी और महंगाई दोगुनी हुई है। ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

Related Articles

Back to top button