UP Election : Akhilesh Yadav का भाजपा पर हमला, कहा- ये चुनाव संविधान को बचाने का है…

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान और अबदुल्ला आजम खान के प्रचार के लिए रामपुर पहुंचे। चुनावी सभा में अखिलेश यादव ने आजम खान के लिए अपना दर्द जाहिर किया। साथ ही भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पहले चरण के मतदान के बाद विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां और तेज हो गई है। सभी पार्टियां ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष में लगातार जुबानी जंग भी जारी है। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर पहुंचे और कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की यह जनता का चुनाव है। संविधान बचाने का चुनाव है।

भाजपा के लोग खाद की बोरियों में चोरियां कर रहे है अखिलेश यादव बिलासपुर में भी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने आजम खान के लिए अपना दर्द जाहिर किया और कहा कि उन्हें भैंस और किताब चोरी के आरोप में जेल में रखा गया है, जबकि किसानों को कुचलने वाले को बेल दे दी गई है। उनका इशारा लखीमपुर खीरी कांड में जमानत पाने वाले केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की ओर था।

अखिलेश यादव और सीएम योगी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर जनता को रूझाने की कोशिश में लगे है। जुबानी जंगों के बिच अखिलेश यादव मंचों से सीएम योगी आदित्यनाथ को बाबा करके संबोधित करते है तो वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ भी अखिलेश को बबुआ करके संबोधित करते रहे है। इन जुबानी जंगों के बिच जनता का समर्थन किसे मिलता है यह तो 10 मार्च को ही पता चल पाएगा।

Related Articles

Back to top button