
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज यूपी के बदायूं जिले के दौरे पर है। बहेड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर बोला। संबोधन का शुरुआत करते समय अखिलेश यादव ने कहा पहले चरण से ही BJP की हवा खराब है दूसरे चरण में इनका का सफाया होगा। बदायूं में बीजेपी का खाता भी नहीं खुलेगा। किसानों-नौजवानों ने BJP की खाट खड़ी कर दी।
सपा अध्यक्ष ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों और नौजवानों को धोखा देने का काम किया है। भाजपा का छोटा नेता छोटा झूठ बोलता है, बड़ा नेता बड़ा झूठ बोलता है और सबसे बड़ा नेता सबसे बड़ा झूठ बोलता है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने महंगाई को दोगुना कर दिया है। भाजपा ने किसान की खाद की बोरी से चोरी कर ली।

प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा पहले चरण में बीजेपी की हवा खराब हुई है, आगे वाले चरण में हालत और खराब होने जा रही है। बदायूं का जोश और उत्साह बता रहा है कि इस बार भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। सभी की सभी सीटें सपा गठबंधन जीत रहा है। सीएम योगी पर हमला बोलते हुए कहा मुख्यमंत्री यहां आए थे कह रहे थे कि यहां मेडिकल कॉलेज बनाया है। हमारे पत्रकार साथी जानते होंगे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज को आगे नहीं बढ़ाया अब ये खाली कॉलेज हो गया है।
महंगाई पर बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा भाजपा के लोगों ने किसानों की आय आधी कर दी। डीजल पेट्रोल महंगा कर गरीब की गाड़ी खड़ी करवा दी है। भाजपा अगर दुबारा सत्ता में आ गए तो पेट्रोल-डीजल 200 रुपए लीटर भी खरीदना पड़ सकता है। किसानों से वादा करते हुए कहा मैं किसान भाइयों को विश्वास दिला कर जा रहा हूं कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो नहरों का पानी आपके खेतों तक कैसे पहुंचे इसके लिए नई नहरों को बनाने का काम होगा।

रोजगार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिनके साथ भाजपा सरकार में भेदभाव और अन्याय हुआ है उनको संविधान में जो व्यवस्था है उसके हिसाब से समायोजित या फिर नौकरी देने काम करेंगे। शिक्षामित्रों को अपमानित होना पड़ा। बीएड टीईटी वालों को लाठी खानी पड़ी। ‘सपा सरकार में नौजवानों को नौकरी मिलेगी। ये जो जोश दिख रहा है बदलाव लाएगा। किसान विरोध सरकार को हटना तय है।