
उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। विधानसभा चुनाव में कुछ दिन ही बचे है। वही, नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यूपी के दौरे पर है। जहां वों आज 10.15 बजे संकल्प पत्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां अमित शाह भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री 2.15 बजे बागपत में जनसभा करेंगे। बागपत के पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में जनसभा का आयोजन किया गया है। जिसके बाद अमित शाह 4.25 बजे अमरोहा में जनसभा करेंगे। यह कार्यक्रम अमरोहा के धनौरा में आयोजित होगा।
इससे पहले गोरखपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। गृह मंत्री बोले, बीजेपी इतिहास को दोहराने जा रही है। एक बार फिर बीजेपी 300 के पार सीट लेकर जीत हासिल करेगी।
शाह ने कहा, 2014 में जनता का आशीर्वाद मिला। 2014,2017,2019 में जनता का खूब आशीर्वाद मिला। जनता का प्यार और समर्थन मिल रहा है। योगी सरकार ने यूपी को माफियामुक्त किया है। यूपी के विकास से ही देश का विकास संभव है।
केंद्रीय मंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, आज माफिया प्रदेश से बाहर या जेल में है या फिर माफिया सपा की लिस्ट में है। योगी सरकार ने जो कानून का राज स्थापित किया है। पीएम मोदी ने विकास योजनाएं लागू की है। हर गरीब को घर,बिजली,गैस सिलेंडर दिया।