UP Election: अनुराग ठाकुर बोले- भाजपा की विचारधारा से लोग प्रभावित है, 22 में मिलेगा प्रचंड बहुमत…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूपी में BJP की विचारधारा से लोग प्रभावित हो रहे हैं। BJP को 2022 में प्रचंड बहुमत मिलेगा। लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

केंद्रीय मंत्री बोले, हमारी सरकार में किसानों को पीएम सम्मान निधि मिल रही है। 1.5 लाख करोड़ का गन्ना भुगतान हुआ है। लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा सरकार में माफिया का सफाया किया जा रहा है।

इससे पहले सीएम योगी ने सपा के शासनकाल को गुंडाराज बताया था। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि सपा ने आतंकियों के केस वापस लिए थे। और हमारी सरकार ने अवैध बूचड़खानों को बंद किया। हमने 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, सामाजिक न्याय का मॉडल बीजेपी ने दिया है। बीजेपी ने सभी वर्ग,समाज के लोगों को टिकट दिया है वहीं सपा अपराधियों,दंगाइयों को टिकट दे रही है।

सीएम योगी ने दावा किया की 2022 में भी जनता बीजेपी के साथ है और बीजेपी के पुनः सत्ता में वापसी होने जा रही है।यूपी की जनता राष्ट्रवाद,सुशासन और विकास के मुद्दे पर वोट करेगी,हमने विकास और सुरक्षा का मॉडल खड़ा किया है। इसके पहले वेस्ट यूपी में दंगे होते थे, अब यहां विकास कार्य हो रहे,कांवड़ यात्रा निकल रही है।

Related Articles

Back to top button
Live TV